यूपी – गाजियाबाद, मोदीनगर शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में स्वतंत्रता सेनानी और देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि पर विजयनगर स्थित कार्यालय प्रभारी सचिव जहूर खान के आवास पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
शहर अध्यक्ष बृजेश कुमार सैन ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू अद्भुत वक्ता, सुसंस्कृत और विनम्र व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने भारत को आधुनिक, औद्योगिक और वैज्ञानिक राष्ट्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए। पीसीसी सदस्य उत्तर प्रदेश सुनील शर्मा ने कहा कि नेहरू ने बड़े बांध, कारखाने, आईआईटी और आईआईएम जैसी संस्थाओं को आधुनिक भारत के मंदिर बताया था तथा वे धर्मनिरपेक्षता के प्रबल समर्थक थे।
ब्लॉक अध्यक्ष मोदीनगर चांद वीर चौधरी ने कहा कि नेहरू लोकतांत्रिक समाजवाद, विश्व शांति और सामाजिक समानता के पक्षधर थे। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष गोविंदपुरी राकेश सोनी, मंडल अध्यक्ष डॉक्टर फरमान अली, फुरकान, खुर्शीद, अब्दुल रहमान, एजाज अहमद, कामेश शर्मा, रियासत सैफी, संजय शर्मा, पवन कोरी, विशाल कौशिक, भिखारी लाल कश्यप, समसा, अली हसन, जमीला, रजनी शर्मा और इसलामन चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






