Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

जीडीए की बड़ी कार्रवाई: डासना और शाहपुर बम्हैटा में अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने प्रवर्तन जोन-05 क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कई स्थानों पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। उपाध्यक्ष के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों की सड़कें, बाउंड्रीवॉल और साइट ऑफिस ध्वस्त कर दिए गए।

प्राधिकरण के अनुसार वाद संख्या जीडीए/अ.नि./2025/0004435 में दिनेश कुमार, राकेश कुमार और लोकेश कुमार पुत्र बनवारी लाल द्वारा ग्राम डासना स्थित उस्मानगढ़ी के गंदे नाले के पास करीब 3000 वर्गमीटर भूमि पर कच्ची सड़क बनाकर अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। वहीं वाद संख्या जीडीए/अ.नि./2025/0004394 में अनिल जैन द्वारा शौर्यपुरम जयपुरिया क्षेत्र में लगभग 4000 वर्गमीटर भूमि, जो स्वीकृत डीपीआर में स्कूल-कॉलेज के लिए आरक्षित थी, पर अवैध प्लॉट काटे जा रहे थे।

इसके अलावा वाद संख्या जीडीए/अ.नि./2025/0004473 में शाहपुर बम्हैटा स्थित शौर्यपुरम क्षेत्र में स्वीकृत सड़क पर आरसीसी कॉलम खड़े किए जाने का मामला सामने आया। मौके पर कोई स्वीकृत मानचित्र प्रस्तुत नहीं किया गया। कार्रवाई के दौरान कॉलोनाइजरों ने विरोध भी किया, लेकिन पुलिस बल और प्रवर्तन दस्ते ने अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए। अभियान में सहायक अभियंता, अवर अभियंता सहित प्रवर्तन जोन-05 का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।