यूपी – गाजियाबाद 12 अगस्त को जुमे की नमाज के बाद निगम पार्षद एवं जीडीए बोर्ड सदस्य आसिफ चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में हिंदू मुस्लिम एकता का परिचय देते हुए वार्ड 48 मिर्जापुर से तिरंगा यात्रा निकाली गई।
तिरंगा यात्रा लीलावती चौक से संतोष मेडिकल होते हुए डीएवी चौक से वीर अब्दुल हमीद कॉलोनी टीचर्स कॉलोनी एफ ब्लॉक एन ब्लॉक होते हुए मिर्जापुर गांव में संपन्न हुई। पार्षद आशीष चौधरी ने कहा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में देश 75 वीं सालगिरह मना रहा है हम दुआ करते हैं मेरा भारत देश यूं ही कामयाबी की मिसाल कायम करें।
