Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
PlayPause
previous arrow
next arrow

हर घर तिरंगा व तिरंगा यात्रा को लेकर महानगर वासी जागरूक : सरदार एस पी सिंह

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद 10 अगस्त को नगर में तिरंगा यात्रा तथा 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान को लेकर पूरा महानगर जागरूक है, लोग आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर केन्द्र सरकार द्वारा आयोजित आज़ादी के अमृत महोत्सव में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रहे है। यह बात यहाँ विजय नगर मंडल में भाजपा के पूर्व महानगर संयोजक सरदार एस पी सिंह ने सेक्टर 5 से 8 में आयोजित बूथ अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
मंडल प्रभारी कामेश्वर त्यागी द्वारा सभी बूथ अध्यक्षों को इस अभियान को सफल बनाने के लिए ज़िम्मेदारी निश्चित की गई। सभी ने इस ऐतिहासिक अमृत महोत्सव को सफल बनाने का पूरा आश्वासन दिया। बैठक में मंडल अध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी, अमन कुमार, लेखराज माहौर, अनूप सोनी, कन्हैया, पवन कुमार, पदम सिंह, राजेंद्र पाल, राजीव दिवाकर, सीए अंकित शर्मा, यश जयन्त, ललित सैनी, मदन सिंह, सुनील यादव, चन्द्रपाल उपस्थित रहे । बैठक का संचालन मंडल महामंत्री रोहित पंडित ने किया। सभी ने इस महोत्सव में देशवासियों को सहभागिता का मौक़ा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का आभार व्यक्त किया।