गौतम बुध नगर बार एसोसिएशन ने मनाया रजत जयंती समारोह

यूपी – नोएडा  सेक्टर 51 डायमंड क्रॉउन प्लाजा में गौतम बुध नगर बार एसोसिएशन द्वारा रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया। बार के 25 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष पर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण भी कराया गया।

रजत जयंती समारोह में गाजियाबाद अधिवक्ता बार एसोसिएशन द्वारा नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को उन के 25 वें स्थापना दिवस एवं आगामी कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

इस मौके पर  गाजियाबाद अधिवक्ता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव कुमार बग्गा महासचिव अमन कुमार अग्रवाल एवं मदन त्यागी सत्य प्रकाश सिंह दीपक त्यागी प्रियांशु गर्ग रनिश गर्ग शिवम गर्ग दुर्गेश भाटी गौतम बुध नगर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शीतल त्यागी उपाध्यक्ष अंकित मित्तल एवं समस्त कार्यकारिणी मौजूद रही।