यूपी – लखनऊ राष्ट्रीय व्यापार मंडल के मुख्यालय राज स्टेट हरदोई रोड लखनऊ पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राज बाबू रस्तोगी के नेतृत्व में योगी दो के शपथ समारोह संपन्न होने के उपरांत सभी घोषित मंत्रियों एवं योगी के द्वारा पुनः मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी मिलने पर समस्त व्यापारी पदाधिकारियों ने आभार जताया एवं बधाई दी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष राज बाबू रस्तोगी ने कहा करोना काल की मार झेलने के बाद योगी सरकार के अथक प्रयासों से उबरने पर और अब पूर्ण बहुमत से सरकार बनने के बाद व्यापारियों के लिए पूर्ण हौसले के साथ व्यापार करने का बड़ा ही माकूल समय है। अब सभी व्यापारी पदाधिकारी अपने व्यापार के साथ साथ व्यापारियों के कल्याण और सरकार की कल्याणकारी नीतियों को व्यापारियों से जोड़ने का सीधा प्रयास करें तथा संगठन का विस्तार करें। उन्होंने संगठन विस्तार की कड़ी में अभी हाल में व्यापार मंडल में प्रदेश मंत्री बने यशपाल भाटी एवं गौतम बुद्ध नगर जिला अध्यक्ष धनखड़ महानगर अध्यक्ष सुखराम नगर को परिवार में शामिल होने पर बधाई दी और उम्मीद जताई कि वे व्यापार संगठन में रहकर व्यापारियों के हितार्थ कार्य करेंगे।
इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री प्रदीप चौधरी, प्रदेश मंत्री यशपाल भाटी, पश्चिम उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, गाजियाबाद जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता, लखनऊ जिलाध्यक्ष अमर सिंह कुशवाह उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष अमर सिंह के द्वारा सभी अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
