यूपी – गाजियाबाद भारत के इतिहास के सबसे भव्य व विशाल शपथ ग्रहण समारोह के सफलतम आयोजन पर भाजपा महानगर संयोजक (आई.टी.) राहुल गोयल के नेतृत्व में सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओ ने उनके आर.डी.सी. स्थित कार्यालय पर योगी आदित्यनाथ द्वारा दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की पथ ग्रहण करने के शुभ अवसर पर एक दूसरे को मिठाई खिलाई व शुभकामनाए दी।
इस अवसर पर राहुल गोयल ने उत्तर प्रदेश चुनाव में हुए प्रचंड जीत की सबको बधाई देते हुए कहा कि जिस प्रकार योगी सरकार द्वारा पिछले 5 वर्षो में उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाया गया है उसी प्रकार आने वाले 5 वर्षो में भी उत्तर प्रदेश को देश का सर्वोत्तम राज्य बनाने का लक्ष्य लेकर ही सरकार काम करेगी व योगी जी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश निश्चित रूप से सुरक्षा, सुशासन एवं समृद्धि के नित नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।
इस अवसर पर संजय सिंह गुसाईं, योगेश शर्मा, नितिन बंसल, कुणाल कटारिया, जूही खान, प्रदीप चौधरी, त्रिशान्त गौर, अमित शर्मा, मनीष मित्तल, प्रदीप सैनी, रजत चौधरी, जावेद खान, राहिल खान, वरदान सिंह, कुलदीप, देवी प्रसाद सिंह, सनी चौधरी, अंकित, रोहन सिंह, लोकेश, कमल सक्सेना उपस्थित रहे।
