यूपी – नोएडा। किसान, मजदूर और नौजवानों के मुद्दों को लेकर निकली “किसान नौजवान बचाओ यात्रा” का समापन शनिवार को नोएडा में जोश और जनसैलाब के बीच हुआ। यात्रा के समापन समारोह में राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, राष्ट्रीय सचिव एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रदीप नरवाल, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चीब, राष्ट्रीय सचिव एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी विशाल चौधरी तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव इमरान मलिक ने कहा कि यात्रा के माध्यम से गांव-गांव और शहर-शहर जाकर किसानों की बदहाली, बेरोजगारी, महंगाई और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया गया।
जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आसिफ सैफी ने कहा कि जब तक किसानों को फसलों का उचित दाम, नौजवानों को रोजगार और आम जनता को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल समापन नहीं बल्कि जनता की लड़ाई को और तेज करने की शुरुआत है।
इस दौरान जिला प्रवक्ता हुमायूं मिर्जा, जिला उपाध्यक्ष दीपक भाटी, विधानसभा अध्यक्ष मुरादनगर नीतिन शर्मा, समीर सिद्दीकी, धन्नू, सोहेल खान, अमजद, कल्लू, रिहान भाई और सलमान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।








