यूपी – गाजियाबाद, लोनी नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने बुधवार को विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ कर क्षेत्रवासियों को नई सौगात दी। इस दौरान स्थानीय लोगों ने फूलमालाओं, ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ उनका स्वागत किया।
रंजीता धामा ने बताया कि वार्ड-33 स्थित डीएलएफ कॉलोनी में करीब 91 लाख रुपये की लागत से तीन पार्कों का सौंदर्यीकरण, चारदीवारी निर्माण और पौधारोपण कराया जाएगा। वहीं वार्ड-44 के कासिम विहार और खुशहाल पार्क कॉलोनी में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया। इसके अलावा वार्ड-24 के डाबर तालाब क्षेत्र में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल्स और आरसीसी नालियों के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया।
उन्होंने कहा कि लोनी नगर पालिका द्वारा करीब 100 करोड़ रुपये की विकास योजनाएं तैयार की गई हैं, जिनका चरणबद्ध तरीके से शुभारंभ किया जा रहा है। इन योजनाओं से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज धामा भी मौजूद रहे। इस अवसर पर सभासद रामनिवास त्रिपाठी, इकबाल अंसारी, सुधीर तोमर, भूरे भाई, मकसूद भाई, सदर साहब, राजीव त्यागी, अशोक कुमार, हनी तोमर, रियाज भाई, नदीम भाई, आदिल शेख, जब्बार मलिक, राजीव पोद्दार, अनीता देवी, पूजा, शिखा चौधरी, सुषमा देवी, आरती, सलमा, साहिबा, फिरदौस, रुखसार, अफसाना, गुलनाज, अक्सा, तबस्सुम, शाहिदा, नूर बानो और बिल्किस सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।








