यूपी – गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय पर युवा उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष विपिन गोयल ने देशवासियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और विजयी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि जनता के विश्वास, विकास की सोच और मजबूत नेतृत्व की विजय है।
विपिन गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी निर्णयों और राष्ट्रहित की नीतियों ने भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को संगठन क्षमता और रणनीतिक नेतृत्व के लिए बधाई दी। साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हुई है।
उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विशेष बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में विकास, कानून व्यवस्था और सुशासन के नए कीर्तिमान स्थापित हुए हैं। गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग को भी क्षेत्र में पार्टी को मजबूत आधार देने के लिए शुभकामनाएं दीं।
विपिन गोयल ने कहा कि यह जीत “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प की जीत है। उन्होंने आशा जताई कि देश और प्रदेश आगे भी विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर रहेंगे।








