यूपी – गाजियाबाद स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021- 22 के अंतर्गत जनपद स्तर पर चयनित विद्यालयों को सम्मानित करने के लिए 5 अगस्त को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
स्वच्छता में विभिन्न मानको को आधार मानकर स्कूलों का चयन किया गया था जिसमें भोजपुर ब्लॉक के चयनित विद्यालय कंपोजिट विद्यालय बेंगमाबाद से शशि यादव, कंपोजिट विद्यालय गदाना से मांगेराम, कंपोजिट विद्यालय सारा से दर्शन बंसल कंपोजिट विद्यालय मुकीमपुर से नवीन शुक्ला, कंपोजिट विद्यालय कलछीना से जहीर अहमद, पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवापुर से भारद्वाज को पुरस्कृत किया गया।
ब्लाक भोजपुर से बेस्ट टीचर अवार्ड दर्शन बंसल को और बेस्ट ग्राम प्रधान हरपाल सिंह बेगमाबाद को पुरस्कृत किया गया।