Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

वाराणसी में 7 अगस्त से भाजपा पिछड़ा वर्ग तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – वाराणसी 6 अगस्त 2022 को एक प्रेस कान्फ्रेंस सर्किट हाउस में आहूत की गई जिसमें पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि बहुत ही हर्ष का विषय है कि वाराणसी बाबा काशी विश्वनाथ की पावन धरती पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा अपना तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर होटल द अमाया कैंटोनमेंट नदेसर वाराणसी में आहूत करने जा रहा है जिसमें केंद्रीय एवं प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं प्रदेश सरकार के मंत्रियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

उन्होंने बताया कि 7 अगस्त 2022 को उद्घाटन सत्र श्री के लक्ष्मण राष्ट्रीय अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं राज्यसभा सांसद के द्वारा किया जाएगा उनके साथ हंसराज अहिर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं निवर्तमान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री भारत सरकार का प्रथम सत्र रहेगा। द्वितीय सत्र में अनिल राजभर मंत्री श्रम एवं सेवायोजन समन्वय विभाग के द्वारा लिया जाएगा तीसरा सत्र में अमरपाल मौर्य प्रदेश महामंत्री के द्वारा लिया जाएगा चतुर्थ सत्र नरेंद्र कश्यप राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के द्वारा लिया जाएगा।
8 अगस्त 2022 को पंचम सत्र उत्तर प्रदेश के संगठन शिल्पी सुनील बंसल का मार्गदर्शन प्राप्त होगा षष्टम सत्र स्वतंत्र देव सिंह प्रदेश अध्यक्ष सप्तम सत्र धर्मपाल मंत्री पशुधन दुग्ध विकास अष्टम सत्र महेश चंद्र श्रीवास्तव क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा नवम सत्र दयाशंकर सिंह   राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं प्रभारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा उत्तर प्रदेश का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इसी क्रम में 9 अगस्त 2022 को दशम सत्र अनूप गुप्ता एमएलसी एवं प्रदेश महामंत्री एका दशम सत्र भूपेंद्र चौधरी कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं समापन सत्र में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग के द्वारा समय-समय पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का बौद्धिक विकास का भी कार्य करती है जिससे कार्यकर्ताओं की कार्य क्षमता वृद्धि के लिए साथ ही दायित्व का निर्वहन और भी बेहतर तरीके से करते हुए पार्टी एवं देश की सेवा में अपना योगदान दे सकें प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करते हुए 2024 के लिए ओबीसी मोर्चा की तरफ से उत्तर प्रदेश में 24 की तैयारी 80 सीट हमारी के संकल्प के साथ पूरे उत्साह के साथ कार्यकर्ताओं को अपने अपने क्षेत्र में लग जाने का आव्हान भी प्रशिक्षण शिविर में करने वाली है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र देश में ऐसी पार्टी है जो कहती है वही करती है और सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास को लेकर देश हित में कार्य करती है।