Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

हर घर तिरंगा नगर निगम अधिकारियों ने संभाली कमान

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तवर द्वारा शहर के हर घर में तिरंगा लहराने के लिए योजना बनाई गई है। जिसके लिए निगम अधिकारियों तथा जोनल प्रभारियों के साथ बैठक की गई।

आजादी के अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा को गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत सफल बनाने के लिए हर घर तिरंगा का प्रभारी अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव को बनाया गया है।

आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में हर घर तिरंगा आयोजन को सफल करने के लिए नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तवर द्वारा गाजियाबाद नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ साथ जोनल प्रभारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है समस्त जोनल प्रभारी अपने अपने जोन में यह सुनिश्चित करेंगे कि हर घर में तिरंगा लहराया जाए जिसके लिए इच्छुक प्रतिष्ठान वह समाजसेवी जो अपनी स्वयं की इच्छा से झंडा देना चाह रहे हैं उनका समन्वय शहर वासियों से कराएंगे और झंडा उपलब्ध कराने में सहयोग करेंगे।

महापौर आशा शर्मा के निर्देश के क्रम में शहर के हर घर में तिरंगा लहराने की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तवर द्वारा अपर नगर आयुक्त शिवपूजन यादव अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव तथा विभागीय अध्यक्षों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि हर चौराहों पर तिरंगे की लाइट भी लगाई जाए उनको सजाया जाए और जो सरकारी दफ्तर हैं उनको भी तिरंगे के रूप में सजाया जाएगा तथा हर घर तिरंगे की कड़ी में सरकारी कार्यालयों पर भी तिरंगा लगेगा।

बैठक में अपर नगर आयुक्त के अलावा मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ संजीव सिन्हा उद्यान प्रभारी डॉ अनुज जोनल प्रभारी गजेंद्र जोनल प्रभारी रामबली पाल जोनल प्रभारी राजवीर जोनल प्रभारी विवेक त्रिपाठी जोनल प्रभारी एसके राय बैठक में उपस्थित रहे।