Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

आरकेजीआईटी का पूर्व छात्र सम्मेलन पुणे में संपन्न

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। राज कुमार गोयल प्रौद्योगिकी संस्थान (आरकेजीआईटी) द्वारा 25 अप्रैल 2026 को पुणे के रेडिसन ब्लू, हिंजवाड़ी में पूर्व छात्र सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। बेंगलुरु के बाद आयोजित इस कार्यक्रम में 2004 से 2025 तक के 100 से अधिक पूर्व छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष अक्षत गोयल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने पूर्व छात्रों से संवाद करते हुए उनकी उपलब्धियों की सराहना की। शुरुआत एलुमनाई एसोसिएशन की सचिव डॉ. रितु अग्रवाल के स्वागत भाषण से हुई, जिसके बाद प्रथम व द्वितीय बैच के पूर्व छात्रों ने अक्षत गोयल का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर समूह कार्यकारी निदेशक डॉ. डी. के. चौहान, निदेशक डॉ. बी. सी. शर्मा, सह-निदेशक (कॉर्पोरेट संसाधन केंद्र) रितेश पाहुजा, कुलसचिव बलदेव, संयुक्त सचिव सौरभ सिंह तथा पुणे प्रकोष्ठ संयोजक निशी पाठक भी उपस्थित रहीं। डॉ. बी. सी. शर्मा ने संस्थान में हो रहे उन्नयन की जानकारी दी, जबकि डॉ. डी. के. चौहान ने एनएएसी और एनबीए मान्यता सहित उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए, जूनियर छात्रों को मार्गदर्शन देने की सहमति जताई तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों व संवादात्मक गतिविधियों के माध्यम से आपसी संबंधों को और मजबूत किया।