यूपी – गाजियाबाद। भारत विकास परिषद (मुख्य शाखा) का पदग्रहण समारोह व प्रथम सामान्य सभा 25 अप्रैल 2026 को पांडव नगर स्थित होटल मेडन रेजिडेंसी में उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, वंदे मातरम् और हनुमान चालीसा से हुआ, जबकि शालिनी वर्मा की गणेश वंदना ने सभी को मंत्रमुग्ध किया।
वित्तीय वर्ष 2025–26 का आय-व्यय विवरण संजीव प्रकाश अग्रवाल ने प्रस्तुत किया। वर्ष 2026–27 के लिए अभिषेक सिंघल (अध्यक्ष), संजीव प्रकाश अग्रवाल (सचिव) और नवीन प्रकाश गुप्ता (कोषाध्यक्ष) ने मुक्ता अग्रवाल की उपस्थिति में शपथ ग्रहण किया।

अध्यक्ष अभिषेक सिंघल ने संपर्क, सहयोग, संस्कार और सेवा के मूल्यों को आगे बढ़ाने तथा सदस्यता विस्तार पर जोर दिया। कार्यक्रम में 3 सदस्यों ने “विकास रत्न” और 5 ने “विकास मित्र” बनने की सहमति दी।
मुख्य वक्ता अतुल (विभाग प्रचारक) ने सेवा कार्यों को राष्ट्र निर्माण का आधार बताया। इस दौरान देवेंद्र (कार्यवाह), मनमीत (सह-सम्पर्क प्रमुख), बहादुर (महानगर प्रचारक) और राजेंद्र शर्मा (प्रचार प्रमुख) मौजूद रहे।
अध्यक्षता लोकेश शर्मा ने की। प्रवेश चंद्र गुप्ता, अनिरुद्ध अग्रवाल और अरविंद गर्ग सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। संगीता जैन की कविता “भारतीय नारी” को सराहना मिली। 5 नए परिवार जुड़े, 7 पुराने सदस्यों ने पुनः सदस्यता की इच्छा जताई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।








