Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

जम्मू के महापौर एवं एसबीएम सदस्यों ने जानी गाजियाबाद नगर निगम की उपलब्धियां

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद जम्मू के महापौर श्री चंद्र मोहन ने स्वच्छ भारत मिशन टीम के सदस्यों के साथ गाजियाबाद का भ्रमण किया। इस दौरान गाजियाबाद की महापौर आशा शर्मा तथा नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तवर द्वारा गाजियाबाद नगर निगम की उपलब्धियों को दिखाया गया।

जम्मू से आए हुए महापौर सहित सदस्यों ने गाजियाबाद नगर निगम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की साथ ही अपने नगर निगम में भी इसी प्रकार की योजनाओं को लागू करने के लिए चर्चा भी की। गाजियाबाद नगर निगम के द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का मोमेंटो देकर स्वागत किया गया।

महापौर आशा शर्मा के निर्देश अनुसार शहर में गाजियाबाद नगर निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों का विस्तृत रूप से दर्शाया जिस के क्रम में स्पोर्ट्स, प्लास्टिक प्रबंधन, बर्तन बैंक, तालाबों, कचरा निस्तारण अन्य कई शहर की बड़ी योजनाओं के बारे में चर्चा की गई। महापौर आशा शर्मा के कार्यालय में पीपीटी के माध्यम से गाजियाबाद नगर निगम की आय को प्रभावित करने वाली योजनाओं के बारे में भी चर्चा की गई कि किस प्रकार कचरे से निगम की आय तथा प्लास्टिक से निगम योजनाओं को किस प्रकार प्रभावित किया जा रहा है। इन सभी योजनाओं के बारे में नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तवर ने विस्तृत रूप से गाजियाबाद की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया।
  जम्मू के महापौर द्वारा पीपीटी के माध्यम से गाजियाबाद की योजनाओं की सराहना की गई जिसमें जम्मू में उनके द्वारा गाजियाबाद को देखकर बर्तन बैंक शुरू किया गया इसके बारे में भी बताया गया। गाजियाबाद नगर निगम की योजनाओं को जम्मू में भी इस्तेमाल किए जाने पर अधिकारी गणों से भी विचार विमर्श किया। जम्मू के महापौर ने गाजियाबाद भ्रमण के दौरान मियावाकी पद्धति से किए जा रहे पौधारोपण को देखा। गौशाला नंदी पार्क में भी निरीक्षण किया गया कि किस प्रकार गोबर के इस्तेमाल से दीपक गमले खाद इत्यादि बनाया जा रहा है जिसकी आए हुए अतिथियों ने प्रशंसा की, गार्बेज फैक्ट्री का निरीक्षण भी कराया गया प्लास्टिक टूरिज्म पर भी आए हुए अतिथियों ने बेहतर योजना के लिए शुभकामनाएं दी।