Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

एससी/एसटी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन कार्यालय का उद्घाटन, अम्बेडकर जयंती पर हुआ भव्य आयोजन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद में 13 अप्रैल 2026 को ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन, जंक्शन ब्रांच के नए रेलवे कार्यालय का भव्य उद्घाटन राष्ट्रीय महामंत्री अशोक कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती भी हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।

समारोह में वार्ड 33 के पार्षद एवं नगर निगम गाजियाबाद के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य धीरेन्द्र यादव “बिल्लू भईया” विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजकों ने उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम सिंह, जोनल कोषाध्यक्ष प्रताप सिंह, शाखा अध्यक्ष अशोक कुमार, शाखा सचिव भरत लाल मीना, सहयोगी मौ. तैय्यब, रामस्वरूप मीना, राजाराम मीना सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने डॉ. अम्बेडकर के विचारों पर चलने और समाज के उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।