Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

संत शिरोमणि सैन जी महाराज की 726वीं जयंती धूमधाम से मनाई

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, मोदीनगर के गोविंदपुरी स्थित सैन पार्क में संत शिरोमणि सैन जी महाराज की 726वीं जयंती हर्षोल्लास एवं भक्ति भाव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में सैन समाज के सैकड़ों लोगों के साथ अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने संत सैन जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ललित सेन (अध्यक्ष, भारतीय सेन समाज) ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में बाबूलाल सेन (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रत्याशी विधायक) उपस्थित रहे। अन्य प्रमुख उपस्थित लोगों में गिरीश मथुरिया (प्रत्याशी विधायक), जिला अध्यक्ष अनिल सिंह पेंट, सरंक्षक रामकुमार चौहान, संयोजक वीरेंद्र सेन, कोषाध्यक्ष वीरपाल सेन, महामंत्री ललित राजोरिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय किशन सेन, अनिल सामंत, पूर्व सचिव अरुण कुमार सेन, विपिन वर्मा, अमर सिंह सेन, काले सिंह सेन, देवेंद्र शास्त्री, संगठन मंत्री श्याम पाल सेन, श्याम पाल अतरौली, कमरपाल सेन, मोनू चौहान (मीडिया प्रभारी), ओमवीर सेन, उमेश चंद (जिला अध्यक्ष जन सेवा दल), पवन कुमार सेन, सोमपाल, कैलाश चंद, उमेश पाल (आईटीआई पतला), विजय कुमार, भारत भूषण, सुनील कुमार, रविंद्र कुमार, ऋषिपाल, प्रदीप कुमार सेन, धर्मपाल सेन, जयकुमार, सचिन कुमार, जितेंद्र कुमार, रवि दत्त, मुकेश कुमार सेन, नरेंद्र कुमार सेन, डॉ. होशियार सिंह सेन, धर्मपाल सिंह सेन, बृजेश कुमार सेन, शिवकुमार सेन, निरंजन सिंह, अरुण सेन, देवेंद्र वर्मा, मोहनलाल, दिनेश कुमार, राजीव सेन, सुनील कुमार सेन, मुकुल वर्मा, चंद्रपाल सहित अनेक सदस्य शामिल रहे।