यूपी – गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर संजय नगर सेक्टर-23 स्थित मैत्रेय बुद्ध विहार में स्वच्छता अभियान एवं दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महापौर सुनीता दयाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

महापौर सुनीता दयाल ने कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान में भाग लिया और बाबा साहेब की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और स्वच्छता का संदेश देता है। उनके आदर्शों पर चलकर समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करना आवश्यक है। स्वच्छता अभियान से स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम में भाजपा के 9 वर्ष पूर्ण होने पर योजनाओं की पुस्तक का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर प्रीति चंद्रा, नीरज त्यागी, अमर दत्त शर्मा, प्रदीप चौधरी, पप्पू नागर, राजकुमार चौधरी, राजनाथ राम, अभिजीत मुखर्जी, विजय कोरी, अनिल अरोड़ा, रोहित गौतम, जितेंद्र सिंह, अमित प्रजापति और राकेश चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन और संयोजन कार्यकर्ताओं के सहयोग से सम्पन्न हुआ।





