यूपी – गाजियाबाद। जिला कांग्रेस कार्यालय, सेंट्रल मार्केट पुराना बस अड्डा में पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एक भावुक सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को नमन किया।
सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि मोहसिना किदवई ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में जनसेवा को सर्वोपरि रखा और समाज के सभी वर्गों के लिए समर्पित भाव से कार्य किया। वक्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि वे एक सशक्त, संवेदनशील और जनप्रिय नेता थीं, जिनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।
इस अवसर पर लोकेश चौधरी, अश्विनी त्यागी, रियाज अहमद, हरेंद्र सिंह बाबा, बाबूराम आर्य, डॉली त्यागी, रूबी मलिक, सीमा नाजमीन, राजकुमार शर्मा, हरपाल सिंह, रिजवान मलिक, विनोद धामा, आचार्य विकास कुमार, जितेंद्र कुमार शर्मा, जयवीर सिंह, राजीव शर्मा, लक्ष्मण प्रसाद, शोएब, कुनाल वर्मा, सुरेंद्र शर्मा और उदय सिंह पाल सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।





