Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

नोएडा में हिंसा पर ICIM चेयरमैन सतेंद्र सिंह की अपील, शांति बनाए रखने का आग्रह

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – नोएडा। हाल ही में नोएडा में मजदूरों के आंदोलन के दौरान हुई हिंसा, तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाओं पर इंडियन काउंसिल ऑफ इंडस्ट्रियल मैनेजमेंट (ICIM) के चेयरमैन सतेंद्र सिंह ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा आंदोलन की आड़ में माहौल खराब करने का प्रयास किया गया, जिससे औद्योगिक शांति को गंभीर क्षति पहुँची है।

सतेंद्र सिंह ने बताया कि समाचारों के अनुसार कई स्थानों पर पुलिस वाहनों को नुकसान पहुँचाया गया, गाड़ियों में आग लगाई गई और पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आईं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ऐसे तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त और त्वरित कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन का दायित्व है कि एक ओर जहां कानून-व्यवस्था बनाए रखें, वहीं दूसरी ओर वास्तविक श्रमिकों के हितों की रक्षा भी सुनिश्चित करें।

सतेंद्र सिंह ने श्रमिकों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और असामाजिक तत्वों के बहकावे में न आएं। उन्होंने श्रमिकों से शांति और संयम बनाए रखने तथा ऐसे तत्वों की जानकारी प्रशासन को देने का आग्रह किया।

उन्होंने यह भी कहा कि कारखानों को होने वाला नुकसान अंततः मजदूरों का ही नुकसान होता है। यदि उद्योग प्रभावित होंगे तो उत्पादन रुकेगा, जिसका सीधा असर श्रमिकों की आजीविका पर पड़ेगा।

ICIM चेयरमैन ने श्रमिकों से अपने कार्यस्थलों पर लौटने, शांति बनाए रखने और अपने अधिकारों के लिए कानूनी व संवाद के माध्यम से आगे बढ़ने की अपील की।

उन्होंने कहा कि ICIM हमेशा श्रमिकों के हितों, उनके अधिकारों और उद्योगों की स्थिरता के बीच संतुलन बनाए रखने के पक्ष में खड़ा है।

अंत में सतेंद्र सिंह ने सभी से मिलकर औद्योगिक शांति, विकास और रोजगार की निरंतरता बनाए रखने का आह्वान किया।