Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

हाउस टैक्स वृद्धि वापस, व्यापारियों और जनता की एकजुटता की जीत

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में हाउस टैक्स वृद्धि को वापस लेने की आधिकारिक घोषणा कर दी गई। इस फैसले को शहर के व्यापारियों, विभिन्न संगठनों और जागरूक नागरिकों की एकजुटता और लंबे समय से चल रहे संघर्ष की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

युवा उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष विपिन गोयल ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह आंदोलन केवल टैक्स का मुद्दा नहीं था, बल्कि व्यापारियों और आम जनता के अधिकारों की रक्षा की लड़ाई थी। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों के संयुक्त प्रयास से यह संभव हो पाया है।

विपिन गोयल ने शहर के व्यापारी भाइयों, संगठन पदाधिकारियों, जागरूक नागरिकों और आंदोलन में सहयोग देने वाले सभी साथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस जीत ने साबित कर दिया है कि जब लोग एकजुट होकर अपनी आवाज उठाते हैं तो कोई भी गलत निर्णय लंबे समय तक टिक नहीं सकता।

उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में भी व्यापारियों और आम जनता के हितों की रक्षा के लिए संगठन पूरी मजबूती के साथ कार्य करता रहेगा।

गौरतलब है कि हाउस टैक्स वृद्धि के विरोध में शहरभर में व्यापारियों और नागरिकों द्वारा लगातार प्रदर्शन और विरोध दर्ज कराया जा रहा था, जिसके बाद नगर निगम को यह निर्णय वापस लेना पड़ा।