Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

14 जून को गाजियाबाद में निःशुल्क राष्ट्रीय ज्योतिष एवं वास्तु सेमिनार

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। शिव शंकर ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र, आरडीसी राजनगर में 12 अप्रैल 2026 को अंतर्राष्ट्रीय वास्तु कंसलटेंट डॉ. आनंद भारद्वाज की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में 22वें वृहद राष्ट्रीय ज्योतिष एवं वास्तु सेमिनार के आयोजन पर विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यह एक दिवसीय निःशुल्क सेमिनार 14 जून 2026 (रविवार) को आयोजित किया जाएगा।

केंद्र के अध्यक्ष आचार्य पंडित शिवकुमार शर्मा ने बताया कि सेमिनार में भाग लेने के लिए पंजीकरण अनिवार्य रहेगा, जबकि प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क होगा। कार्यक्रम संयोजक डॉ. सतीश भारद्वाज एडवोकेट के अनुसार प्रथम सत्र प्रातः 10 बजे से ज्योतिष एवं पराविद्या परिचर्चा के रूप में होगा, जबकि द्वितीय सत्र में वास्तु परिचर्चा, प्रश्नोत्तरी और अंतर्राष्ट्रीय वास्तुविदों के व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे।

महामंत्री पत्रकार अजय कुमार जैन ने जानकारी दी कि सेमिनार में देशभर से 500 से अधिक ज्योतिषाचार्य, वास्तु विशेषज्ञ, हस्तरेखा विशेषज्ञ, तंत्र आचार्य, लाल किताब विशेषज्ञ और अंक ज्योतिषी भाग लेंगे। सभी विद्वानों को सम्मानित किया जाएगा तथा बाहर से आने वाले प्रतिभागियों के लिए निःशुल्क भोजन व विश्राम की व्यवस्था रहेगी।

बैठक में पं. श्रवण कुमार शर्मा, पं. अंकित शर्मा, पं. कृष्ण शर्मा और प्रियांश शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान सेमिनार का पोस्टर भी लॉन्च किया गया तथा पंडित शिवकुमार शर्मा ने डॉ. आनंद भारद्वाज को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।