
गाजियाबाद/मोदीनगर। दशमेश खालसा समिति, मोदीनगर द्वारा आयोजित बैसाखी मेले का आयोजन बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए और कार्यक्रम का आनंद लिया।
कार्यक्रम के दौरान सरदार एस.पी. सिंह, पूर्व सदस्य, अल्पसंख्यक आयोग उत्तर प्रदेश तथा वरिष्ठ अधिवक्ता सरदार हरप्रीत सिंह जग्गी, प्रदेश अध्यक्ष, आतंकवाद विरोधी मोर्चा को प्रबंध कमेटी द्वारा सम्मानित किया गया।
समिति के पदाधिकारियों ने दोनों अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने बैसाखी पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक एकता, भाईचारे और सेवा भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया।





