
यूपी – गाजियाबाद, सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) ने घंटाघर स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स दरों में की गई कटौती को नाकाफी बताते हुए इसे जनता के साथ धोखा करार दिया। पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष सत्येंद्र यादव ने कहा कि पहले गृहकर में लगभग चार गुना वृद्धि की गई और अब केवल 10 से 20 प्रतिशत कटौती की घोषणा “ऊंट के मुंह में जीरा” समान है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी इस मुद्दे पर आंदोलन जारी रखेगी और पूरी बढ़ोतरी वापस लेने की मांग करेगी।
गृहकर संघर्ष समिति गाजियाबाद के संयोजक प्रीतम लाल ने नगर निगम के फैसले को ढोंग बताते हुए कहा कि मेयर का आश्वासन झूठा साबित हुआ है और जनता अब गुमराह नहीं होगी। पार्षद धीरेंद्र यादव बिल्लू ने भी गृहकर वृद्धि का विरोध करते हुए अपने इस्तीफे का जिक्र किया और नगर निगम पर मनमाने फैसले लेने का आरोप लगाया। अंत में महानगर अध्यक्ष पवन सक्सेना ने सभी का आभार जताते हुए राष्ट्रगान के साथ सभा समाप्त की।
इस अवसर पर सत्येंद्र यादव, मनोज शर्मा, अनिल सिन्हा, गोपाल सिंह, पवन सक्सेना, विनोद अकेला, कमल यादव, डीसी माथुर, धीरेंद्र सिंह भदौरिया, दीपक वर्मा, राजेंद्र यादव, रणजीत शर्मा, संजय श्रीवास्तव, राजकुमारी यादव, आरती, प्रियंका, मनीषा, कविता, निर्मला, रविता, मुनेश, साक्षा यादव, सुदर्शन, रामदेव, आर्यन, सूरज, कार्तिक, सुनील, पिंटू, शशि, विशाल गोस्वामी, अमित गोयल, कनिष्क यादव, विनोद शर्मा, जग्गू प्रधान, पम्मी शर्मा, भूसी बजाज, रोहित भाटी, अमित यादव, वैभव त्यागी, पिंकू राजपूत, मनोज सिंघल, चेतन शर्मा, वेद प्रकाश, सुधीर शर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।





