
यूपी – गाजियाबाद, मेरठ रोड स्थित राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी ने दुहाई निवासी आलोक चौधरी को नियुक्ति पत्र देकर महानगर अध्यक्ष घोषित किया। उन्होंने विश्वास जताया कि आलोक चौधरी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ पार्टी के प्रति समर्पित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामपाल चौधरी ने की, जबकि संचालन क्षेत्रीय महासचिव अरुण चौधरी भुल्लन ने किया। इस दौरान रामपाल चौधरी, चौ. तेजपाल सिंह, अमरजीत सिंह बिड्डी, अमरीश त्यागी, एडवोकेट कुंवर अय्यूब अली, अंकुर त्यागी, लोकेश चौधरी, कृष्ण पाल डायरेक्टर, रणजीत सिंह तेवतिया, हिमांशु नागर, अरुण शर्मा, वीर सिंह सलेमाबाद, नीरज सेहरावत, मनिंदर बिल्ला, दीपू शर्मा, वेद प्रकाश प्रजापति, शांतनु त्यागी, इमरान इलाही, संजय बिंदल, विनीत त्यागी, आलोक चौधरी, शिवम गर्ग, अभिषेक चौधरी, विक्रांत चौधरी, अमित गर्ग, अपूर्व निगम, रहीसुद्दीन, हाजी तोहिद, जुनेद चौधरी, ऋषिपाल सिंह, उद्देश्य कुमार और ज्ञानेंद्र सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।





