Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

ग्रीन फील्ड लेगेसी कप वॉलीबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। संजय नगर स्थित ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल के वॉलीबॉल ग्राउंड में 11 अप्रैल से दो दिवसीय ओपन वॉलीबॉल टूर्नामेंट “द ग्रीन फील्ड लेगेसी कप” का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में कुल 38 टीमों ने भाग लेकर मुकाबलों को रोमांचक बना दिया है।

टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. संजीव शर्मा और पूर्व पार्षद नरेंद्र चौधरी ने किया। उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साह और खेल भावना देखते ही बन रही थी। आयोजन में नितिन भाटी, सूर्यांश तोमर, राजनेश सिंह, अमित कुमार, ललित चौधरी, रजत चौधरी, अरविंद सिंह और यशपाल सिंह की प्रमुख भूमिका रही।

प्रतियोगिता डे-एंड-नाइट प्रारूप में आयोजित की जा रही है, जिसके लिए मैदान पर लाइट की समुचित व्यवस्था की गई है। फाइनल मुकाबला 12 अप्रैल को सायंकाल खेला जाएगा।

विजेता टीम को 21 हजार रुपये तथा उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी जाएगी। प्रतियोगिता में गाजियाबाद के साथ मेरठ, दिल्ली और आर्मी की टीमों ने भाग लिया है, जिससे मुकाबले और भी प्रतिस्पर्धात्मक हो गए हैं।

यह टूर्नामेंट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच प्रदान कर रहा है और खेल भावना को बढ़ावा दे रहा है।