
यूपी – गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी द्वारा 11 अप्रैल 2026 को आरडीसी स्थित पार्टी कार्यालय में महात्मा ज्योतिराव फुले की 199वीं जयंती समता दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन एडवोकेट और महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट ने किया। कार्यकर्ताओं ने फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

वक्ताओं ने कहा कि 11 अप्रैल 1827 को जन्मे महात्मा फुले ने सामाजिक न्याय, शिक्षा और समानता के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने 1848 में पुणे में सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर बालिकाओं के लिए पहला विद्यालय खोला और सत्यशोधक समाज के माध्यम से छुआछूत व जातिवाद के खिलाफ संघर्ष किया। उनके विचार आज भी समाज को प्रेरित करते हैं।
इस अवसर पर राजन कश्यप, प्रो. भुवन भास्कर जोशी, अभिषेक गर्ग, सिकंदर यादव, राज देवी चौधरी, दुर्गेश चौधरी, अनुष्का सिंह, पूनम सिंह, संजीव चौधरी, सत्येंद्र शर्मा, विशाल वर्मा, मनोज पंडित, मुकेश यादव, नरेश बत्रा, गुलाब यादव, ताहिर हुसैन, कर्मवीर सिंह, इरफान अमानत चौधरी, हरेंद्र कसाना, अनिल चौधरी, संदीप प्रधान, राजवीर सिंह गौतम, विवेक त्यागी, हसमुद्दीन, राजेश बंसल, विक्की सिंह, अंशु ठाकुर, शाहनवाज खान, वीरेंद्र त्यागी, सचिन दीक्षित, विक्रांत पंडित, भारत यादव, कृष्ण ढाकोलिया, लाल सिंह यादव, फिरोज चौधरी, मनोज तिवारी, अशोक वर्मा, ललित यादव, आसिफ सलमानी, रोहित माथुर, नसीम खान, अमित प्रजापति, हसीन खान, शिवकुमार यादव, ओम प्रकाश सिंह, दिवाकर गुप्ता, अताउल्लाह खान, मोहम्मद सिद्दीकी, नौशाद अली सैफी, जितेंद्र जाटव, फिरोज सैफी, हाजी अफसर कुरैशी, चांद मोहम्मद, शाहिद खान, नूर हसन, उमेश कश्यप, हरपाल सिंह, गौरव तिवारी, बाबा खान, पंकज भारद्वाज, सुभाष सिंह एडवोकेट, सतीश कुमार, मंजूर खान, सत्य प्रकाश कंसल, सुमित बैसला, रियाजुद्दीन मलिक, सुमित प्रधान, अनुज प्रधान, विश्वनाथ यादव, राम अवतार यादव, शेर खान, रिजवान चौधरी, ओमवीर सिंह, राहुल रावत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





