Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

सपा की मासिक बैठक में संगठन मजबूती और अंबेडकर जयंती की तैयारी पर जोर

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी कार्यालय, आरडीसी राजनगर में 11 अप्रैल 2026 को जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन एडवोकेट की अध्यक्षता व महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट की उपस्थिति में मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतिम मतदाता सूची के गहन परीक्षण और डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को सामाजिक समता दिवस के रूप में मनाने पर चर्चा हुई।

नेताओं ने 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन मजबूत करने पर बल दिया और कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची का निरीक्षण कर छूटे नामों के लिए फार्म-6 भरवाने के निर्देश दिए। 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती सेक्टरवार भव्य रूप से मनाने की रूपरेखा भी तय की गई।

बैठक में रियाजुद्दीन जिला सचिव, शेर खान (वार्ड 48), निशांत चौधरी (वार्ड 65), दिलशाद अब्बासी (वार्ड 93), विशाल जाटव (वार्ड 22), इमरान इकबाल (वार्ड 28) को मनोनयन पत्र दिए गए।

इस अवसर पर राजन कश्यप, प्रो. भुवन भास्कर जोशी, अभिषेक गर्ग, सिकंदर यादव, राज देवी चौधरी, दुर्गेश चौधरी, अनुष्का सिंह, पूनम सिंह, संजीव चौधरी, सत्येंद्र शर्मा, विशाल वर्मा, मनोज पंडित, मुकेश यादव, नरेश बत्रा, गुलाब यादव, ताहिर हुसैन, कर्मवीर सिंह, इरफान अमानत चौधरी, हरेंद्र कसाना, अनिल चौधरी, संदीप प्रधान, राजवीर सिंह गौतम, विवेक त्यागी, हसमुद्दीन, राजेश बंसल, विक्की सिंह, अंशु ठाकुर, शाहनवाज खान, वीरेंद्र त्यागी, सचिन दीक्षित, विक्रांत पंडित, भारत यादव, कृष्ण ढाकोलिया, लाल सिंह यादव, फिरोज चौधरी, मनोज तिवारी, अशोक वर्मा, ललित यादव, आसिफ सलमानी, रोहित माथुर, नसीम खान, अमित प्रजापति, हसीन खान, शिवकुमार यादव, ओम प्रकाश सिंह, दिवाकर गुप्ता, अताउल्लाह खान, मोहम्मद सिद्दीकी, नौशाद अली सैफी, जितेंद्र जाटव, फिरोज सैफी, हाजी अफसर कुरैशी, चांद मोहम्मद, शाहिद खान, नूर हसन, उमेश कश्यप, हरपाल सिंह, गौरव तिवारी, बाबा खान, पंकज भारद्वाज, सुभाष सिंह एडवोकेट, सतीश कुमार, मंजूर खान, सत्य प्रकाश कंसल, सुमित बैसला, रियाजुद्दीन मलिक, सुमित प्रधान, अनुज प्रधान, विश्वनाथ यादव, राम अवतार यादव, शेर खान, रिजवान चौधरी, ओमवीर सिंह, राहुल रावत सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।