
यूपी – गाजियाबाद। महानगर कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद कार्यालय पर 10 अप्रैल 2026 को महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपाध्यक्ष सूर्यकांत ने की, जबकि संचालन बाबूराम शर्मा ने किया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन व कार्यों को याद किया।
वक्ताओं ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने समाज के वंचित, दलित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने स्त्री शिक्षा को बढ़ावा दिया और बाल विवाह व सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई। साथ ही महिलाओं के पुनर्विवाह को प्रोत्साहित कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया। उन्होंने सामाजिक समानता के लिए समाज सुधारक संस्था की स्थापना भी की।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष शमसुद्दीन सैफी, कार्यालय सचिव बाबूराम शर्मा, महासचिव इकरार सैफी, प्रदेश सचिव एडवोकेट चन्द्रपाल, प्रदेश सचिव रवि शंकर सूर्या, प्रदेश सचिव आशीष प्रेमी, हर्ष सूर्या, राकेश जाटव, मोहम्मद कासिम, विनोद शर्मा, एडवोकेट किरण, पंडित सुदेश शर्मा, कपिल गोयल, रजनीश सिंघल और तिलोकी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।





