यूपी – गाजियाबाद, 11 अप्रैल 2026
महानगर उद्योग व्यापार मंडल, गाजियाबाद ने नगर निगम द्वारा प्रस्तावित लगभग 300 प्रतिशत तक की हाउस टैक्स वृद्धि को समाप्त किए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए आभार प्रकट किया है। मंडल के महानगर अध्यक्ष गोपीचंद और महामंत्री अशोक चावला के नेतृत्व में इस वृद्धि के विरोध में लगातार संघर्ष किया जा रहा था।
नगर निगम की मेयर, नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक एवं विधायक अजीत पाल त्यागी द्वारा 11 अप्रैल को आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में लखनऊ से प्राप्त प्रशासनिक रिपोर्ट के आधार पर हाउस टैक्स वृद्धि समाप्त करने की घोषणा की गई।
व्यापार मंडल ने इस निर्णय को व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों की एकजुटता एवं दृढ़ संकल्प का परिणाम बताया। मंडल ने मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा, सांसद अतुल गर्ग, विधायक संजीव शर्मा, विधायक अजीत पाल त्यागी, पार्षद वेलफेयर एसोसिएशन के पार्षदों तथा पार्षद पद से इस्तीफा देने वाले धीरेन्द्र यादव (बिल्लू) सहित सभी जनप्रतिनिधियों का आभार जताया।
इसके साथ ही संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के योगदान को भी सराहा गया। इनमें महानगर चेयरमैन ब्रिजमोहन सिंगल, अध्यक्ष गोपीचंद, वाइस चेयरमैन के.पी. गुप्ता, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सुनील गोयल, जिला अध्यक्ष रामकिशोर अग्रवाल, जिला महामंत्री राजदेव त्यागी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग गर्ग, सुनील गुप्ता, राकेश स्वामी, कोषाध्यक्ष नरेश अग्रवाल, उद्योग मंच अध्यक्ष आनंद प्रकाश, विकास अग्रवाल, सुरेंद्र चानना, युवा चेयरमैन मनोज गर्ग, युवा अध्यक्ष विपिन गोयल, वरिष्ठ महामंत्री (युवा) पंकज गुप्ता, महामंत्री वसीम अली, हितेंद्र शर्मा, डॉ. हरीश शर्मा, संजीव गुप्ता, कोषाध्यक्ष अनित मदान, उपाध्यक्ष सुधीर गोयल, जुगल किशोर नीटा, प्रदीप बंसल, मुखविंदर भाटिया, सुखविंदर सिंह, सुरेश त्यागी, हेमंत शर्मा, नवयुग मार्केट अध्यक्ष संदीप गर्ग, दिल्ली गेट व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव मित्तल एवं गोल मार्केट अध्यक्ष राकेश बवेजा सहित सभी सदस्य शामिल हैं।
महानगर उद्योग व्यापार मंडल ने कहा कि व्यापारियों और आम जनता के हित में लिया गया यह निर्णय सामूहिक संघर्ष की जीत है और भविष्य में भी जनहित के मुद्दों पर इसी तरह एकजुटता बनी रहेगी।





