यूपी – गाजियाबाद के कवि नगर स्थित चौधरी भवन में विश्व होम्योपैथिक दिवस के अवसर पर गाजियाबाद होम्योपैथिक चिकित्सक संघ द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह दिवस होम्योपैथी के जनक डॉ. हैनिमैन के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में होम्योपैथी के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसकी सुरक्षित व प्रभावी उपचार पद्धति की जानकारी देना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. पंकज त्यागी एवं अन्य चिकित्सकों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात आयोजित एजुकेशन सेमिनार में चिकित्सकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए नई जानकारियां प्रस्तुत कीं। इस दौरान स्वर्गीय डॉ. आदर्श चौपड़ा के चिकित्सा क्षेत्र में योगदान को याद करते हुए उनके परिवार को सम्मानित किया गया।
संस्था की सचिव डॉ. तमन्ना कसाना ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम का संचालन किया। वहीं अध्यक्ष डॉ. अनिल शर्मा ने सभी चिकित्सकों का आभार व्यक्त करते हुए होम्योपैथी के प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।
अंत में सभी सदस्यों ने समाज में होम्योपैथी के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।





