Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260403-WA0028
PlayPause
previous arrow
next arrow

सर्राफा एसोसिएशन गाजियाबाद का पुनर्गठन, नई कमेटी ने ली शपथ

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। सर्राफा एसोसिएशन गाजियाबाद के पुनर्गठन के उपलक्ष्य में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति निष्ठा और सेवा का संकल्प लिया।

नई कमेटी में संरक्षक के रूप में राजकिशोर गुप्ता, अध्यक्ष हरविंद्र कुमार गांधी, महामंत्री गौरव गर्ग और कोषाध्यक्ष मुकेश वर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सौरभ गोयल (टीनू) को नियुक्त किया गया।

उपाध्यक्ष पद पर विनय सिंघल, राजकुमार (बिट्टू), दिनेश वर्मा (दिन्नो), सार्थक गुप्ता, हरि वर्मा और पुनित सिंघल को शामिल किया गया है। वरिष्ठ मंत्री के रूप में संदीप गोयल (चौबे जी) तथा मंत्री पद पर अमित वर्मा (सोनू), सुशील सोनी (कान्हा), अनिल गुलाटी, राकेश चंद मित्तल, राजीव वर्मा और मनीष निश्चल को जिम्मेदारी दी गई है।

संगठन मंत्री के रूप में जीत सिंह राणा, संयुक्त मंत्री दीपक (कृष्णा ज्वैलर्स) और प्रचार मंत्री विनोद कुमार को नामित किया गया। मुख्य सलाहकार मंडल में नितिन गोयल, रवि सिंघल, शरद गुप्ता, मुनेश गोयल, प्रदीप कुमार खन्ना और दीपक बंसल शामिल हैं।

एसोसिएशन पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह एक गैर-राजनीतिक संगठन है, जिसमें चुनाव की प्रक्रिया नहीं होती। सभी पदाधिकारियों का चयन आपसी सहमति, रायशुमारी तथा उनकी योग्यता, समर्पण और प्रतिबद्धता के आधार पर किया गया है।