Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
PlayPause
previous arrow
next arrow

उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष बने जितेंद्र भंडारी

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ द्वारा नवयुग मार्केट स्थित बाल्मीकि पार्क में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश महामंत्री हरवीर सिंह महरौल ने की।

सोमवार को बैठक के दौरान उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के प्रांतीय प्रमुख महामंत्री हरवीर सिंह महरौल ने संगठन का विस्तार करते हुए जिला अध्यक्ष पद पर जितेंद्र भंडारी एवं महानगर पद पर रोहित टाक को मनोनीत किया। वही मेरठ मंडल महामंत्री पद पर रंजीत वाल्मीकि एवं मेरठ मंडल उपाध्यक्ष पद पर रियाज अहमद को मनोनीत किया गया। इस दौरान
उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संबंधित अनेकों समस्याओं और उनके निवारण पर विस्तार से चर्चा की गई तथा अन्य सदस्यों ने इस संदर्भ में कई सुझाव दिए। इस दौरान मेरठ मंडल अध्यक्ष राजकुमार मेहरा,  अशोक गहलोत, अनिल कल्याणी, मुकेश मेवाती, राजू वैद, अजय धीमान, कुणाल धीमान, करणवीर धीमान, सुनील गहलोत, संजीव सेठी, राजू छजलाना, सुनील गहलोत, जितेंद्र वेद, मनोज कांगड़ा, संदीप बेनीवाल उपस्थित रहे।