Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260403-WA0028
PlayPause
previous arrow
next arrow

आरकेजीआईटी में वार्षिक उत्सव ‘तत्व 2026’ का भव्य समापन, सांस्कृतिक व खेल प्रतिभाओं का प्रदर्शन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। राजकुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आरकेजीआईटी) में दो दिवसीय वार्षिक उत्सव ‘तत्व 2026’ का भव्य समापन 3 अप्रैल को उत्साह और उमंग के साथ हुआ। दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं के फाइनल राउंड आयोजित किए गए, जिनमें विजेताओं को सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत कल्चरल काउंसिल द्वारा स्किट और एक्सटी कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। हॉबी काउंसिल की ग्रैफिटी प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता को उजागर किया, वहीं स्पोर्ट्स काउंसिल द्वारा आयोजित खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का आयोजन स्टूडेंट्स एक्टिविटी काउंसिल के बैनर तले किया गया। वाइस चेयरमैन अक्षत गोयल ने अतिथियों व मीडिया का आभार व्यक्त करते हुए काउंसिल अध्यक्ष आलोक त्यागी और उनकी टीम को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। एडवाइजर प्रो. लक्ष्मण प्रसाद, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. डी.के. चौहान, डायरेक्टर डॉ. बी.सी. शर्मा और डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर एच.जी. गर्ग ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

शाम को आयोजित सेलेब्रिटी ईवनिंग में गायिका सुनंदा शर्मा की प्रस्तुति ने समापन समारोह को यादगार बना दिया। उत्सव ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और रचनात्मकता को नया मंच प्रदान किया।