
यूपी – गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के बीबीए विद्यार्थियों ने सोनीपत स्थित याकुल्ट डैनोन इंडिया प्रा. लि. का शैक्षणिक भ्रमण कर उत्पादन की स्वचालित प्रक्रिया को नजदीक से समझा। इस भ्रमण का उद्देश्य ऑपरेशंस मैनेजमेंट, गुणवत्ता नियंत्रण, सप्लाई चेन और मार्केटिंग जैसे विषयों को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ना था।

विद्यार्थियों ने देखा कि अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप उच्च स्तरीय स्वच्छता बनाए रखते हुए बिना मानव संपर्क के उत्पादन किया जाता है, जिससे उत्पाद की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित होती है। कंपनी प्रतिनिधियों ने बताया कि याकुल्ट डैनोन इंडिया प्रा. लि. जापान की याकुल्ट होंशा कंपनी लिमिटेड और फ्रांस के ग्रुप डैनोन का संयुक्त उपक्रम है, जो प्रोबायोटिक स्वास्थ्य पेय के क्षेत्र में अग्रणी है।
संयंत्र में प्रतिदिन लगभग 10 लाख बोतलों का उत्पादन किया जाता है तथा कोल्ड-चेन वितरण प्रणाली का कड़ाई से पालन होता है। विद्यार्थियों ने कच्चे माल के मिश्रण, स्टेरिलाइजेशन, फर्मेंटेशन, गुणवत्ता परीक्षण, बॉटलिंग और वितरण की पूरी प्रक्रिया का अवलोकन किया। इस दौरान उन्हें खाद्य प्रसंस्करण में स्वचालन, गुणवत्ता प्रमाणन और सप्लाई चेन प्रबंधन की चुनौतियों की भी जानकारी मिली।
भ्रमण का मार्गदर्शन विभाग प्रभारी पंकज कुमार सिंह, मानसी, डॉ. नीलम त्रिपाठी और पूजा जैन ने किया।





