प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया प्रथम चरण का उद्घाटन, निवेश और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
नोएडा/लखनऊ, 28 मार्च 2026
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने पर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि जेवर स्थित इस महत्वाकांक्षी परियोजना से उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।
नरेंद्र कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन करने का अवसर मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व में देश और प्रदेश तेजी से प्रगति कर रहे हैं। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिबद्धता से प्रदेश में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है।
उन्होंने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट न केवल दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र की हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा, बल्कि उद्योग, निवेश और रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगा। यह परियोजना प्रदेश की आर्थिक समृद्धि को गति देने के साथ ही वैश्विक स्तर पर उत्तर प्रदेश की पहचान को सशक्त करेगी।
मंत्री कश्यप ने कहा कि यह एयरपोर्ट ‘नए भारत की उड़ान, नए उत्तर प्रदेश के साथ’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो आने वाले समय में प्रदेश के समग्र विकास का आधार बनेगा।





