यूपी – गौतम बुद्ध नगर के नोएडा वेस्ट स्थित सैन फार्म, सेक्टर-16 सी, गांव रिछपाल गढ़ी ग़ौर सिटी में 27 मार्च 2026 को भारतीय सेन समाज के कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के उत्थान, एकजुटता और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा हुई।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ बसपा नेता बाबूलाल सेन, जिला अध्यक्ष चमन सिंह सेन, जिला सचिव सतीश सेन, निर्भीक एक्सप्रेस के संपादक एवं समाजसेवी सती चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का महानगर अध्यक्ष विजय कुमार सेन ने स्वागत करते हुए समाज को संगठित होकर अपनी ताकत दिखाने का आह्वान किया।
बाबूलाल सेन ने युवाओं से राजनीति में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि वे अपने क्षेत्र में सेवा और पहचान बनाने पर ध्यान दें। चमन सिंह सेन ने नारी शक्ति को आगे लाने और सम्मान देने की आवश्यकता पर बल दिया। सतीश सेन ने शिक्षा को समाज की प्रगति का आधार बताया।
सती चौधरी ने समाज के प्रति समर्पण जताते हुए हर परिस्थिति में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। बैठक में एकता और संघर्ष के जरिए समाज को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।





