यूपी – गाजियाबाद। जन कल्याण सेवा संगठन द्वारा रामनवमी के पावन अवसर पर सेक्टर-11, प्रताप विहार स्थित कार्यालय में मेवा युक्त स्वादिष्ट खीर का विशाल भंडारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होकर दोपहर 2 बजे तक चला, जिसमें सैकड़ों गणमान्य लोगों और स्थानीय नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण किया तथा एक-दूसरे को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं।

संगठन अध्यक्ष चमन सिंह सेन ने कहा कि रामनवमी का पर्व हमें धर्म, सत्य, मर्यादा और करुणा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी के जीवन में शांति, संतुलन और सद्भाव की कामना की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजवीर सेन, खेमचंद सिंह, राम प्रसाद प्रधान, प्रेमचंद प्रजापति, बलराम प्रजापति, नरेश भटनागर, मोहित बैसला, गोपाल कश्यप, बबलू पाल, विष्णु चौहान, बाबूलाल सेन, सतीश भारतीय, डॉक्टर हरीश ठाकुर, सौदान सिंह, कल्याण सिंह नागर, शिव वरुण पाल, शिवकरण, बिल्लू भाई बाली प्रजापति, राजेश कुमार, राम अवतार सेन, राधेश्याम त्यागी, नरेंद्र सिंह चौधरी, सतीश सेन (एलआईसी), प्रेम किशोर, विश्वकर्मा, प्रेम सिंह, राजू पंचाल, शिव वेद गिरी, विपिन शर्मा, जय पाजी, रिंकू भाटी और वरिष्ठ पत्रकार सतीश चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।





