यूपी – गाजियाबाद। शालीमार गार्डन स्थित ट्रू मीडिया चैनल स्टूडियो में देवप्रभा प्रकाशन द्वारा आयोजित समारोह में लेखिका रजनीश गोयल के काव्य संग्रह बातें चांद की का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में साहित्य, संवेदना और सृजन का सुंदर संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध दोहाकार मनोज कामदेव ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में ख्यातिप्राप्त कवयित्री मधु मधुबाला लबाना उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में ओमप्रकाश प्रजापति और ग़ज़लकार जगदीश मीणा शामिल रहे। दीप प्रज्ज्वलन के बाद पुस्तक का विधिवत लोकार्पण हुआ।
वक्ताओं ने कृति की भावनात्मक गहराई, सहज भाषा और विविध विषयों की सराहना करते हुए इसे समकालीन हिंदी साहित्य में महत्वपूर्ण योगदान बताया। इस अवसर पर दिल्ली-एनसीआर से आए 35 से अधिक कवि-कवयित्रियों ने प्रेम, विरह और सामाजिक सरोकारों पर आधारित रचनाओं का पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।
काव्य पाठ करने वालों में डॉ. राजेश श्रीवास्तव राज, डॉ. सुरुचि सैनी, संगीता वर्मा, डॉ. सरिता, डॉ. तूलिका सेठ, सीमा कौशिक मुक्त, पूनम सागर, डॉ. कमलेश संजीदा, अजीत श्रीवास्तव, दीपिका वाल्दिया, शोभा सचान, राजेश लखेरिया, अर्चना गोयल और अर्चना मेहता प्रमुख रहे।
कार्यक्रम का संचालन चेतन आनंद ने किया। अंत में रजनीश गोयल ने सभी अतिथियों का आभार जताते हुए उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।





