यूपी – गाजियाबाद स्थित राज कुमार गोयल प्रौद्योगिकी संस्थान (आरकेजीआई) में पुष्पक क्लब के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर की एफपीवी ड्रोन प्रतियोगिता ‘एयरो ट्रैक F1’ का सफल आयोजन किया गया। देशभर के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने इसमें भाग लेकर अपने ड्रोन संचालन कौशल, गति और सटीकता का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में ड्रोन तकनीक, नवाचार और आधुनिक इंजीनियरिंग के प्रति रुचि को बढ़ावा देना रहा।

मुख्य अतिथि कर्नल (सेवानिवृत्त) डॉ. शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को नई तकनीकों से जोड़ते हैं और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करते हैं। निर्णायक मंडल में सी-डैक दिल्ली के डॉ. शोएब और रोबोटैक ऑटोमेशन के वरुण पुंजानी शामिल रहे।
प्रतियोगिता में टीम एयरोबोट्स (एनआईईटी, ग्रेटर नोएडा) ने प्रथम स्थान हासिल कर 1 लाख रुपये का पुरस्कार जीता। द्वितीय स्थान टीम हेक्साडायनामिक्स-1 (एसआरएमआईएसटी, चेन्नई) को 75 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान टीम एस्ट्रा (लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब) को 50 हजार रुपये मिले।
समापन अवसर पर एडवाइज़र लक्ष्मण प्रसाद, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. डी.के. चौहान, डायरेक्टर डॉ. बी.सी. शर्मा, निदेशक डॉ. राकेश गोयल, डीन (एकेडमिक्स) डॉ. आर.के. यादव, डीन (छात्र कल्याण) एच.जी. गर्ग और डीन (आईक्यूएसी) डॉ. रामेंद्र सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। आयोजन में डॉ. विनीश कुमार, डॉ. प्रीति शर्मा, लीना चोपड़ा, पूजा चौधरी, अभिनव दास और नितिन शर्मा का विशेष योगदान रहा।





