यूपी – गाजियाबाद, 14 मार्च। सामाजिक एकता, समरसता और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गाजियाबाद चित्रगुप्त सभा द्वारा शनिवार को जानकी सभागार, रामलीला मैदान, कविनगर में “फाल्गुनोत्सव एवं अभिनंदन समारोह” का आयोजन किया गया। शाम 4 बजे से रात 8:30 बजे तक चले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मुख्य संयोजक अनुरंजन श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य 21 दिसंबर 2025 को आयोजित सभा के सातवें वार्षिक समारोह की सफलता का जश्न मनाना तथा उस कार्यक्रम को सफल बनाने वाली 32 सहयोगी सभाओं और सहयोगकर्ताओं का सम्मान करना था। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुई, जिसके बाद राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया।
सांस्कृतिक संध्या में बच्चों के आकर्षक नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। सुमित श्रीवास्तव, संजय लाभ, अमित कुमार, मनोज श्रीवास्तव और आलोक सिन्हा ने गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को संगीतमय बना दिया। वहीं कुलदीप बरतरिया और सुयश प्रसाद के काव्य पाठ को भी श्रोताओं ने खूब सराहा।
कार्यक्रम का संचालन रोमी माथुर और सुयश प्रसाद ने किया। आयोजन को सफल बनाने में विकल कुलश्रेष्ठ, रंजन श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, प्रशांत सिन्हा, राहुल प्रकाश, सुनील सक्सेना, सुशील सक्सेना, अनिल सिन्हा, धीरज सहाय, डीके श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव, विशाल गौतम, रुपेश वर्मा, सुधीर माथुर, संदीप श्रीवास्तव, वरुण सक्सेना, विधान श्रीवास्तव, बीना श्रीवास्तव, कुलदीप बरतरिया, सुयश प्रसाद और रोमी माथुर सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।





