वैश्य शंखनाद में विभिन्न तहसीलों से पहुंचे हजारों वैश्य बंधु, सामाजिक एकता का दिया संदेश

यूपी – गाजियाबाद। परमार्थ सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को घंटाघर स्थित रामलीला मैदान में वैश्य विशाल शंखनाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारी वर्षा के बावजूद पंडाल खचाखच भरा रहा और जनपद की विभिन्न तहसीलों एवं क्षेत्रों से चार हजार से अधिक वैश्य बंधुओं ने पहुंचकर सामाजिक एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ 21 महिला-पुरुषों द्वारा शंखनाद तथा गुरुकुल के बच्चों के मंत्रोच्चारण से हुआ। महिलाओं ने सामूहिक रूप से प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत किया।

सांसद अतुल गर्ग, पिलखुवा नगर पालिका अध्यक्ष विभु बंसल, पूर्व सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल, पूर्व एमएलसी हरेंद्र अग्रवाल, जीडीए बोर्ड सदस्य पवन गोयल, पार्षद विजय मोहन, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री रामकिशोर अग्रवाल, एमएलसी दिनेश गोयल, अभिषेक गर्ग, महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल एवं सुशांत गोयल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

संचालक बीके अग्रवाल ने गाजियाबाद के दिवंगत वैश्य महापुरुषों के योगदान पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन कराया। इसमें लाला कन्हैया लाल, प्रभु शरण गर्ग, हर्षण रामानुज दयाल, सुरेश बंसल, सुरेंद्र गोयल, दमयंती गोयल, हरशरण गुप्ता, बनारसी दास गुप्ता, बुद्ध प्रकाश गर्ग, आसाराम पंसारी, फतेहचंद गोयल एडवोकेट, सतीश गोयल, श्याम सुंदर अग्रवाल एवं मनमोहन गोयल सहित अन्य महापुरुषों के कार्यों को स्मरण किया गया। डॉक्यूमेंट्री निर्माता अरविंद तिवारी का सम्मान किया गया।

मुख्य वक्ता अंतरराष्ट्रीय वैश्य संगठन के अध्यक्ष विनय अग्रवाल एवं महामंत्री जितेंद्र अग्रवाल ने सामाजिक कुरीतियां दूर करने और एकजुटता पर जोर दिया। कार्यक्रम में गाजियाबाद को महाराजा अग्रसेन नगर बनाने, प्री-वेडिंग का बहिष्कार करने तथा आगामी जनगणना में जाति के स्थान पर केवल ‘वैश्य’ लिखने के तीन प्रस्ताव पारित किए गए।

कार्यक्रम में विष्णु दीप गर्ग एडवोकेट, संजीव अग्रवाल, राजेश गुप्ता, जगभूषण गर्ग, अजय गुप्ता, सुनील गुप्ता, बालकिशन बालू, शुभम गर्ग, अखिलेश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, लोकेश सिंगल, मुकेश गोयल, अजय बंसल, सुधीर मोनू, अनुराग गर्ग, संदीप बंसल, संजीव मित्तल, साजू, राजेंद्र मित्तल, डॉ. नीरज गर्ग एवं हेमंत कंसल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।