Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
Screenshot_20260614_012211_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

रसोई और कमर्शियल गैस की बढ़ी कीमतों का कांग्रेस ने किया विरोध

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद में कांग्रेस के महानगर महासचिव अमित गोयल ने रसोई गैस और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि पहले से ही आम जनता लगातार बढ़ती महंगाई से परेशान है और ऐसे समय में गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि से लोगों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।

कांग्रेस महानगर महासचिव एवं सिटी जॉन प्रभारी अमित गोयल ने कहा कि केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 60 से 120 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में भी पिछले तीन महीनों में लगातार वृद्धि हुई है। उनके अनुसार जनवरी में 111 रुपये, फरवरी में 49 रुपये और मार्च में 115 रुपये की बढ़ोतरी की जा चुकी है। इस तरह तीन महीनों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में कुल 275 रुपये की वृद्धि हो गई है। दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 1883 रुपये तक पहुंच गई है।

उन्होंने कहा कि रसोई गैस महंगी होने से आम परिवारों का बजट प्रभावित होगा, जबकि कमर्शियल गैस के दाम बढ़ने से छोटे व्यवसायी, ढाबा, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी प्रभावित होंगे। इससे उनकी लागत बढ़ेगी और इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा।

अमित गोयल ने सरकार से मांग की कि महंगाई पर नियंत्रण करते हुए रसोई गैस और कमर्शियल गैस की कीमतों में की गई बढ़ोतरी को तुरंत वापस लिया जाए, ताकि आम जनता और छोटे व्यापारियों को राहत मिल सके।