
यूपी – गाजियाबाद। सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक श्रीवास्तव की जयंती पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले परिवार मिलन एवं जन्मदिवस समारोह की तैयारियों को लेकर रविवार को पार्टी कार्यालय पर समीक्षा एवं समन्वय बैठक आयोजित की गई।

बैठक की शुरुआत पार्टी संस्थापक सत्येंद्र यादव ने की। उन्होंने बताया कि अशोक श्रीवास्तव का जन्म 17 सितंबर 1951 को हुआ था और पार्टी उनकी 75वीं जयंती को भव्य रूप से मनाने की तैयारी कर रही है। मुरादनगर के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मनोज शर्मा होदिया ने कहा कि पूर्वांचल से जुड़े विभिन्न संगठन कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं।
विश्व भोजपुरी सम्मेलन गाजियाबाद इकाई के महामंत्री जेपी द्विवेदी तथा पूर्वांचल भोजपुरी महासभा के संरक्षक जेपी यादव ने भोजपुरी भाषा के प्रचार-प्रसार में अशोक श्रीवास्तव के योगदान को याद किया। महानगर अध्यक्ष पवन सक्सेना ने कहा कि उनका जीवन जरूरतमंदों की सहायता और लोगों के सम्मान के लिए समर्पित रहा।
बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर दीनानाथ मिश्रा, शांति झा, शिव मोहन सिंह, विजय सिंह, अनिल श्रीवास्तव, आशुतोष सिन्हा, रामनरेश ठाकुर, कमल यादव, शैलेंद्र श्रीवास्तव, दिग्विजय सिंह, हरिशंकर वर्मा, अनिल सिंह, आरपी शुक्ला, संजय श्रीवास्तव, गिरीश मिश्रा, महेश पांडे, लल्लन, सुजीत तिवारी, विनोद अकेला, प्रभाशंकर सिंह, कृष्ण मोहन झा, राजेंद्र यादव, दीपक वर्मा, रिंकू, विकास, शैलेश शर्मा, हरि ओम शर्मा और सेठ साहब उपस्थित रहे।

