Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260305-WA0008
PlayPause
previous arrow
next arrow

चिन्मय मिशन के अमृत महोत्सव पर 108 कुंडीय श्री हनुमान चालीसा यज्ञ 15 मार्च को

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। चिन्मय मिशन गाजियाबाद अपनी स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में अमृत महोत्सव मना रहा है। इसी क्रम में 15 मार्च 2026 को रामलीला मैदान, कविनगर में 108 कुंडीय श्री हनुमान चालीसा यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 6:30 बजे पूजन व हवन के साथ प्रारंभ होगा, जिसका संचालन स्वामी शारदानन्द सरस्वती करेंगे। इसके बाद प्रातः 8:30 बजे से 108 यज्ञ कुंडों में अग्नि स्थापित कर हनुमान चालीसा यज्ञ का शुभारंभ किया जाएगा।

चिन्मय मिशन की स्थापना ब्रह्मलीन स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती द्वारा की गई थी, जिसका उद्देश्य समाज के सभी वर्गों और आयु के लोगों के आध्यात्मिक उत्थान तथा संस्कार निर्माण के लिए कार्य करना है। संस्था ज्ञान यज्ञ और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में जागरूकता और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करती रही है।

कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मादंड उपस्थित रहेंगे, जबकि समापन अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। यह आयोजन चिन्मय मिशन की आचार्य ब्रह्मचारिणी प्रणति चैतन्य के संकल्प को साकार करने के लिए संस्था के अध्यक्ष वेदप्रकाश बंसल, सचिव योगेश कंसल और कोषाध्यक्ष विजय मित्तल के प्रयासों तथा समाज के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।