
भाजपा महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर महिला कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
यूपी – गाजियाबाद। भाजपा महानगर कार्यालय पर नवनियुक्त महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष सिद्धि प्रधान अग्रवाल के प्रथम आगमन पर महिला कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की गूंज और पुष्पवर्षा के बीच भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें नए दायित्व की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने सिद्धि प्रधान अग्रवाल को बधाई देते हुए महिला मोर्चा की आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की। उन्होंने सभी महिला कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी कर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
भाजपा मंत्री प्रीति चंद्रा राय ने सिद्धि प्रधान अग्रवाल के राजनीतिक एवं संगठनात्मक अनुभवों की जानकारी दी। महानगर मंत्री अनीता शर्मा ने उनके सफल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम की व्यवस्था में निशि और उनकी टीम तथा कादंबरी कौशिक ने सहयोग किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेत्री कविता सिरोही, क्षेत्रीय मंत्री राज जैन, पूनम सिंह, रेखा गोस्वामी, सुलेखा, शिल्पा चौधरी, सुमन सती, कल्पना गर्ग, निधि बंसल, आशा सक्सेना, पूनम बंसल, प्रमिला चौधरी और पूनम चौधरी सहित अनेक महिला कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। स्वागत समारोह से महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया।

