
सामाजिक समानता, भाईचारे और महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प
यूपी – गाजियाबाद। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी, जनपद गाजियाबाद की ओर से नवयुग मार्केट स्थित महर्षि वाल्मीकि पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन एडवोकेट ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना कर समाज को सत्य, मर्यादा, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समानता, सद्भाव और मानवता की प्रेरणा देते हैं। महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट ने कहा कि महापुरुषों की जयंती मनाने का वास्तविक उद्देश्य उनके विचारों को अपने आचरण में उतारना है। समाज में भाईचारा, सामाजिक सद्भाव और समानता को मजबूत करना जरूरी है।
उन्होंने महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को अपनाकर न्यायपूर्ण और समरस समाज बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जिला महासचिव नितिन त्यागी, महानगर महासचिव राजन कश्यप, कृष्ण यादव, उमेश कश्यप, राजेश सूद, प्रदीप गहलोत, नवीन कश्यप, जिले खान सलमानी, सचिन खत्री, देवेंद्र जाटव और रिजवान खान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

