यूपी – गाजियाबाद/साहिबाबाद। लाजपत नगर स्थित श्याम लखदातार प्रोपर्टीज कार्यालय में 25 फरवरी को राष्ट्रीय व्यापार मंडल की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित अशोक भारतीय ने की तथा संचालन महामंत्री मोहित शर्मा ने किया। बैठक में होली और रमजान एक साथ पड़ने के मद्देनजर सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
पंडित अशोक भारतीय और मोहित शर्मा ने व्यापारियों से अपील की कि होली का पर्व बिना जहरीले रंगों और नशे से दूर रहकर मनाया जाए। हर्बल गुलाल के प्रयोग, प्रदूषण मुक्त वातावरण और आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की शपथ ली गई। उपस्थित सदस्यों ने वातावरण को स्वच्छ रखते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर गले मिलकर होली मनाने का आह्वान किया।
बैठक में बच्चों की वार्षिक परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए अभिभावकों से अपील की गई कि बच्चों को पानी से दूर रखकर उनकी सेहत का ध्यान रखें।
कार्यक्रम में उमेश गुप्ता, चेयरमैन प्रशांत पटेल, सुरेश कसाना, ताहसीन, बिलाल, मनोज कुमार, जाहिद, रोहित गुप्ता, प्रवेश, रिंकू शर्मा और तरुण शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे।






