Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

शाहजहाँपुर दौरे पर पहुंचे मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने योजनाओं की समीक्षा की

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – शाहजहाँपुर। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जनपद के प्रभारी मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने बुधवार को शाहजहाँपुर का एक दिवसीय दौरा कर विभिन्न विकास योजनाओं और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। सुबह 8:30 बजे विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ स्थित आवास से (वाया सीतापुर) प्रस्थान कर 11:30 बजे रिलायंस गेस्ट हाउस, शाहजहाँपुर पहुँचे, जहाँ जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, दिव्यांगजन प्रकोष्ठ और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

इसके बाद विकास भवन में जिला प्रशासन समन्वय समिति की बैठक में शामिल होकर विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति जानी। दोपहर 12:45 से 2:15 बजे तक चली समीक्षा बैठक में विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए नरेन्द्र कश्यप ने निर्देश दिए कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

दोपहर 2:30 बजे विकास भवन परिसर में प्रेसवार्ता कर उन्होंने पारदर्शी प्रशासन और संतुलित विकास को सरकार की प्राथमिकता बताया। शाम को अटल सभागार में स्वयं सहायता समूह सम्मेलन में महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया तथा नगर निगम द्वारा निर्माणाधीन अरबन हाट एवं कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण कर गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।